SHIV MAGAN MAURYA

Site menu
Login form
विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट..




1. विश्व प्रसिद्ध संस्थान स्टैंफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक हालिया शोध के अनुसार आर्गेनिक फूड, आम खाद्य पदार्थो से ज्यादा लाभकारी नहीं होते हैं। रिसर्च के अनुसार आर्गेनिक फू ड में सिर्फ एक तत्व ज्यादा मात्रा में मिलता है, वह तत्व कौन सा है?
(क) आयरन
(ख) फ ास्फ ोरस
(ग) प्रोटीन
(घ) सल्फ र

2. वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने डेंगू की पहली ऐसी प्रभावकारी वैक्सीन तैयार की है, जो डेंगू के तीन मुख्य वायरसों से 60 से 90 प्रतिशत तक बचाव कर सकती है। यह वैक्सीन कौन सी है?
(क) सीवाईडी-टीडीए
(ख) सीवाईडी-टीडीपी
(ग) वाईडी-टीडी
(घ) सीवाईडी-टीडीवी

3. यूरोपीय वैज्ञानिकों ने चोरों से रक्षा हेतु ऐसा अदृश्य सुचालक धागा तैयार किया है,जो बाधित होने पर न केवल एलर्ट कर सकता है, बल्कि यह भी बता सकता है कि किस स्थान से प्रवेश किया गया है। यह अदृश्य धागा किस देश के वैज्ञानिकों की खोज है?
(क) ब्रिटेन
(ख) इटली
(ग) जर्मनी
(घ) फ्र ांस

4. इन दिनों एक ब्रिटिश फ र्म व्यक्ति के स्टेम सेल्स द्वारा चेहरे की झुर्रिया हटाने का ट्रायल कर रही है। इस प्रक्रिया द्वारा किस नई स्किन सेल्स को प्रोड्यूस किया जाता है?
(क) निब्रोब्लॉस्ट्स
(ख) टिब्रोब्लॉस्ट्स
(ग) फिब्रोब्लॉस्ट्स
(घ) किब्रोब्लॉस्ट्स

5. यूनान के वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने ऐसा थर्मल कैमरा विकसित किया है, जो भीड में भी शराबी व्यक्ति की पहचान कर सकता है। शराब पीने के बाद चेहरे की उष्मा पर क्या फ र्क पडता है?
(क) ललाट की अपेक्षा नाक पर गर्मी ज्यादा होती है
(ख) गाल की अपेक्षा नाक पर गर्मी ज्यादा होती है
(ग) नाक की अपेक्षा ललाट पर गर्मी ज्यादा होती है
(घ) नाक की अपेक्षा गाल पर गर्मी ज्यादा होती है

6. 35 साल पहले अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा छोडा गया वह कौन सा प्रथम अंतरिक्ष यान है, जो किसी भी समय सौरमंडल की परिधि से बाहर की यात्रा करने वाला है?
(क) वायॅजर 4
(ख) डिस्कवरी
(ग) वायॅजर 1
(घ) चैलेंजर

7. क्या आप बता सकते हैं कि नासा द्वारा प्रक्षेपित उपरोक्त अंतरिक्ष यान इस समय सूर्य से लगभग कितनी दूरी पर यात्रा कर रहा है?
(क) 17 अरब किलोमीटर
(ख) 7 अरब किलोमीटर
(ग) 27 अरब किलोमीटर
(घ) 37 अरब किलोमीटर

8. हाल ही में वैज्ञानिकों ने प्लास्टिक आप्टिकल फाइबर्स से युक्त ऐसे अद्भुत कारपेट का निर्माण किया है, जो किसी वृद्ध या रोगी व्यक्ति के गिरने से पहले एलर्ट कर सकता है। यह अति उपयोगी कारपेट किस विश्व प्रसिद्ध संस्थान की देन है?
(क) यूनिवर्सिटी ऑफ मानचेस्टर
(ख) एमआईटी
(ग) ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
(घ) टेक्सास यूनिवर्सिटी

9. क्या आप नासा के कैप्लर द्वारा खोजे गए उस ग्रह की दूरी का अनुमान लगा सकते हैं, जो एक साथ दो तारों की परिक्रमा करता है?
(क) 900 प्रकाश वर्ष दूर
(ख) 1900 प्रकाशवर्ष दूर
(ग) 4900 प्रकाश वर्ष दूर
(घ) 3900 प्रकाश वर्ष दूर

10. पिछले दिनों आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने ऐसी प्रोटीन की खोज की है, जो मांसपेशियों का वजन बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह प्रोटीन कौन सी है?
(क) जीआरबी1
(ख) जीआरबी20
(ग) जीआरबी5
(घ) जीआरबी10

सही उत्तर->-1.ख, 2.घ, 3.ग, 4.ग, 5.क 6.ग, 7.क, 8.क, 9.ग, 10.घ
Calendar
«  November 2026  »
SuMoTuWeThFrSa
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930
Entries archive
Our poll
Rate my site
Total of answers: 5
Site friends
  • Create a free website
  • Online Desktop
  • Free Online Games
  • Video Tutorials
  • All HTML Tags
  • Browser Kits
  • Statistics

    Total online: 1
    Guests: 1
    Users: 0

    Copyright MyCorp © 2026
    Free web hosting — uCoz